सोमवार, जून 8, 2026
8:21 अपराह्न
Google search engine
होमNationalकिसान-मजदूर मोर्चा' ने केंद्र व राज्य सरकार के पुतले फूंके

किसान-मजदूर मोर्चा’ ने केंद्र व राज्य सरकार के पुतले फूंके

– पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की अस्मान छूह रही कीमतों तथा यूरिया खाद की कमी के साथ-साथ भारत-अमेरिका समझौते का विरोध

चंडीगढ़, 8 जून
पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की अस्मान छूह रही कीमतों तथा यूरिया खाद की कमी के साथ-साथ भारत-अमेरिका समझौते के खिलाफ आज ‘ऑल इंडिया किसान-मजदूर मोर्चा’ के आह्वान पर आज पंजाब के।विभिन्न जिलों में रोष प्रदर्शन किये गए।

अमृतसर के गोल्डन गेट के नजदीक केंद्र और पंजाब सरकार के पुतले फूंके गए तथा जोरदार नारेबाजी की गई।

किसान-मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस मौके संबोधन करते हुए कहा कि इन मुद्दों को लेकर आज देश के पांच राज्यों पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और हरियाणा में केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके तहत पंजाब के 22 जिलों में लगभग 74 जगहों पर पुतला फूंक प्रदर्शन हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश भर में यूरिया खाद की भारी कमी है, जिस कारण दुकानों पर यूरिया खाद ब्लैक में मिल रही है और किसान परेसान हैं। सहकारी समितियों में नैनो यूरिया और अन्य अतिरिक्त सामान दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को तय दरों पर यूरिया खाद उपलब्ध करवानी चाहिए। इस के साथ ही डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते को रद्द करने की मांग भी रखी।

किसान नेताओं ने ये भी कहा कि किसानों की सहमति के बगैर उनकी जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया बंद होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular